संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। एसपी कमलदीप गोयल ने जिला ट्रैफिक पुलिस को यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर सख्ती करने के आदेश दिए हैं। जिला पुलिस की ओर से यातायात का पालन न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए चालान किए जा रहे हैं।
एसपी गोयल ने कहा कि जिला पलिस के अभियान के तहत विशेष तौर पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों, बिना नंबर प्लेट, ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों, बुलेट पटाखा व बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। हेलमेट व कागजातों की जांच भी की जा रही है।
इस जांच के कारण चोरी की गाड़ियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। आमजन से निवेदन है कि अपना वाहन पार्किंग या पार्किंग के लिए निश्चित किए गए स्थान पर ही खड़ा करे व निर्धारित लेन में ही अपने वाहन को चलाए। अपने साथ साथ दूसरों की जिंदगी को खतरे में ना डाले व सुरक्षित वाहन चलाए।