फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी देर से आए तो दरोगा पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों की हाजिरी का निरीक्षण करते निगम ज्वाइंट कमिश्नर अखिल पिलानी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम के नवनियुक्त ज्वाइंट कमिश्नर अखिल पिलानी (आईएएस) ने मंगलवार सुबह अचानक सफाई व्यवस्था के जायजा लेने निकले। सीएसआई सुरेंद्र चोपड़ा के साथ उन्होंने नगर निगम के वार्ड नंबर 8, 9, 10 व 15 वार्ड की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। साथ ही सफाई कर्मचारियों की हाजिरी जांची। ज्वाइंट कमिश्नर पिलानी ने देर से आने वाले सफाई कर्मचारियों से रवैया सुधारने के लिए कहा। साथ ही सफाई कर्मचारी के देर से आने पर दरोगा के खिलाफ उचित कार्रवाई करने के सफाई अधिकारियों को निर्देश दिए।
ज्वाइंट कमिश्नर अखिल पिलानी सबसे पहले नगर निगम के वार्ड नंबर 10 में जिंदल पार्क के पास पहुंचे। यहां दरोगा की ओर से ली गई हाजिरी की जांच की। साथ ही सफाई कर्मचारियों को वार्ड की हर गली व नाली की गहनता से सफाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने वार्ड नंबर 9 में प्यारा चौक, वार्ड नंबर 8 में नेहरू पार्क व ग्रीन बेल्ट के पास और वार्ड नंबर 15 में महिला थाना के पीछे सफाई कर्मचारियों की हाजिरी का निरीक्षण किया और वहां की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान कुछ स्थानों पर कर्मचारी लेट आते नजर आए। इस पर उन्होंने संबंधित दरोगा को सख्त निर्देश दिए कि भविष्य में यदि कोई कर्मचारी लेट आया तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ज्वाइंट कमिश्नर अखिल पिलानी ने सभी स्थानों पर सफाई कर्मचारियों की अपने सामने हाजिरी लगवाई और जो सफाई कर्मचारी मौके पर अनुपस्थित मिले, उनकी गैरहाजिरी लगाई गई। उन्होंने सभी कर्मचारियों को गहनता से सफाई करने, शहर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिए। साथ ही मास्क व पूरी वर्दी पहनकर सफाई कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहर को सुंदर बनाने में निगम के सफाई कर्मचारियों की भूमिका अहम है। इसलिए सभी कर्मचारी अपना कर्तव्य पूरी ईमानदारी से निभाएं। शहर की हर गली, मौहल्ले व कॉलोनी में अच्छे ढंग से पूरी सफाई करें। पूरी वर्दी व मास्क लगाकर अपनी कर्तव्य का पालन करें। सभी सफाई अधिकारी व दरोगा समय पर रोजाना हाजिरी लगाए। अपने क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को और बेहतर करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें