यमुनानगर। सीआईए-टू की टीम ने बूड़िया गुरुद्वारा के नजदीक से एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से देसी पिस्तौल बरामद की है। टीम इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि आरोपी को गुप्त सूचना मिलने पर काबू किया गया। तलाशी में उससे देसी पिस्तौल बरामद हुई। आरोपी की पहचान गांव रग्गड़ माजरा निवासी विशाल उर्फ बिल्ला के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद