यमुनानगर। स्पेशल स्टाफ की टीम ने सेक्टर 18 अनाज मंडी के पीछे से एक युवक को 17.22 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट डीएसपी राजीव मिगलानी के सामने युवक की तलाशी ली गई। आरोपी की पहचान चोपड़ा गार्डन निवासी अनंत कुमार के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर अदालत में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। संवाद