संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मेहरमपुर गांव के पास से एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने 25 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। इंचार्ज जसविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान मेहरमपुर गांव निवासी रिंकू के नाम से हुई।
उन्होंने बताया गुप्त सूचना पर आरोपी को पकड़ा गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर अनिल सैनी के सामने आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।