सीआईए वन की टीम ने थाना गांधी नगर क्षेत्र में एक युवक ने दुकान पर काम करने वाले नौकर को देसी कट्टा दिखाकर पैसे की मांग करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से देसी कट्टा व एक आरोपी बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी केस दर्ज किया गया। अदालत ने आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
सीआईए वन टीम के इंचार्ज केवल सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि सेक्टर 18 टाउन पार्क के पास एक युवक अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। इस सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया। जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक देशी कट्टा व एक कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसकी पहचान सुंदर विहार कॉलोनी निवासी दिवांशु उर्फ रितिक के नाम से हुई। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पूछताछ में आरोपी से सीमेंट कारोबारी के नौकर को देसी कट्टा दिखाकर पैसे मांगने व जान से मारने की धमकी देने के मामले का भी खुलासा हुआ है। आरोपी पर पहले से मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि विकास नगर निवासी नीरज शर्मा ने शिकायत दी थी कि उसकी पंडित जी सीमेंट एंड सरिया स्टोर के नाम से होली मदर स्कूल के पास दुकान है। उसकी दुकान पर जीतू नाम का लड़का काम करता है। वह दुकान पर बैठा था। वहां पर रितिक नाम का युवक आया और उसने जीतू को देसी कट्टा दिखाकर पैसे की मांग की। इस पर जीतू ने पैसे देने से मना कर दिया। इसके बाद वह जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। यह मामला संबंधित थाने में दर्ज है।