फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फर्जी इकरारनामा तैयार कर मकान हड़पने के प्रयास का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। एक महिला ने फर्जी इकरारनामा तैयार कर एक महिला व गांव के दो लोगों पर मकान हड़पने के प्रयास का आरोप लगाया है। महिला ने इसकी शिकायत छप्पर थाना पुलिस को दी। छप्पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

फतेहपुर निवासी सोनिया रानी ने छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे बचपन से ही सूर्यास्त होने के बाद कुछ दिखाई नहीं देता है। उसके पति चरणजीत सिंह पांच वर्ष पहले मलेशिया के भुरनई शहर में नौकरी करने के लिए गया था। सूर्यास्त के बाद उसे न दिखने की वजह से उसका भाई अनिल कुमार उसके पास रहने लग गया था। उसके पति के विदेश जाने के बाद व बच्चे छोटे होने के कारण उसके पति द्वारा भेजी गई मेहनत की जमापूंजी से उसने एक प्लाट खरीदा था। प्लाट खरीदने के बाद उसने पति द्वारा भेजे रुपयों से मकान का निर्माण कराया। महिला ने बताया कि उसका भाई अनिल किसी तरह से गांव के ही दो लोगों के झांसे में आ गया और 13 अक्टूबर 2021 को बिहार के सिवान जिले के गांव कारामासी निवासी दो बच्चों की मां से शादी कर एक फर्जी एग्रीमेंट बनाकर नवनिर्मित मकान में लेकर घर आ गया। जब उसने इस बात का विरोध किया तो उस महिला ने कहा कि उसने अनिल से शादी की है। आरोपी महिला ने उसके मकान पर कब्जा करने का प्रयास कर रही थी।
सोनिया ने बताया कि 13 जुलाई 2022 को उसके भाई अनिल की अचानक मौत हो गई। उसका पति जब मलेशिया से वापस लौटा तो वह आरोपी महिला को अपने घर पर देखकर अचिंभित रह गया। बाद में पता चला कि महिला ने इंद्रजीत व चंद्रभान के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज इकरारनामा बनाकर बुरी नीयत से मकान को हड़पने की नीयत से तैयार किए गए। 17 अप्रैल को लक्ष्मी का पहला पति अचानक उनके गांव आ गया और भरी पंचायत में मौजिज लोगों के सामने अपनी पत्नी व दोनों बच्चों को बिहार ले जाने की अपील करने लगा। गांव के मौजूदा सरपंच की उपस्थिति होने के बावजूद गांव के ही दो लोगों ने अपना स्वार्थ साधने के लिए आरोपी महिला का साथ दिया। आरोप है कि आरोपी महिला व उनके गांव के दो लोगों ने उनके मकान को हड़पने की नियत से फर्जी दस्तावेज इकरारनामा बनाया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें