फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: वाहन चोरी का आरोपी भेजा जेल

Sun, 20 Jul 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेप्ट सेल की टीम ने बाइक चोरी के आरोप में गांव कूलपुर निवासी अमन कुमार उर्फ पवन को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की तीन बाइक व एक एक्टिवा बरामद हुई। आरोपी को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया। सेल के इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर आरोपी बाडी माजरा पुल के पास पकड़ गया। जांच की तो उनके पास से चोरी की बाइक बरामद हुई। यह बाइक 12 जून को थाना बूड़िया क्षेत्र से गुरुद्वारा साहिब के बाहर से चोरी की गई थी। दूसरी बाइक बाइक 11 जून को सिविल अस्पताल जगाधरी व तीसरी बाइक चार जुलाई को पांसरा फाटक से और 14 जुलाई को थाना गांधीनगर क्षेत्र से एक्टिवा चोरी की गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें