फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जातिसूचक शब्द कहने का आरोप

Fri, 24 Oct 2025 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। वाल्मीकि बस्ती कैंप निवासी सौरभ कुमार ने कैंप की रणजीत कॉलोनी निवासी अरविंद त्यागी पर जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाया है। थाना गांधी नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायत में सौरभ कुमार ने बताया कि उसका 29 सितंबर को रणजीत कॉलोनी कैंप निवासी अरविंद त्यागी के साथ कहासुनी हो गई थी। इस दौरान आरोपी ने उसे जातिसूचक शब्द बोलकर अपमानित किया और धमकी देकर चला गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें