फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पति पर तीन तलाक बोल घर से निकालने व जेठ पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने पति पर दहेज में बाइक व 50 हजार न मिलने पर तीन तलाक बोल घर से निकालने का आरोप लगाया है। महिला ने अपने जेठ पर भी छेड़छाड़ व गलत काम करने के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एक गांव निवासी महिला ने प्रतापनगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी पटियाला के एक गांव निवासी व्यक्ति के साथ 15 मार्च 2022 को मुस्लिम रीति रिवाज के साथ हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने उसे जरूरत का सारा सामान देकर विदा किया था, लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही उसके ससुराल पक्ष के लोग उससे दहेज में बाइक व 50 हजार रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि उसका पति व जेठ स्मैक पीने के आदी है। जो नशा करके उससे मारपीट करता था। महिला का आरोप है कि एक दिन वह अपने कमरे में अकेली थी। तभी उसका आरोपी जेठ नशे में आया और उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया। उसने यह बात अपने पति व सास को बताई। लेकिन उन्होंने उल्टा उसे ही दोष देना शुरू कर दिया। बीती दस मार्च को उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उस पर बाइक व 50 हजार रुपये देने का दबाव दिया। लेकिन उसने दहेज देने में असमर्थता जताई। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने उससे मारपीट की और गला दबाकर मारने का प्रयास किया। उसके पति ने उसे तलाक-तलाक-तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। उसने यहां आकर इसकी शिकायत पुलिस को दी। प्रतापनगर थाना पुलिस ने मामले में महिला के पति, जेठ, ससुर, सास, जेठानी व बिचोलिए पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें