फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दहेज की मांग पूरी न होने पर दो महिलाओं को घर से निकालने का आरोप

Mon, 25 Mar 2024 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शादी में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने दो विवाहिताओं को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में विजय कॉलोनी की पूजा ने बताया कि उसकी शादी चंडीगढ़ के जीरकपुर की दशमेश कॉलोनी निवासी महावीर प्रसाद से वर्ष 2012 में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही उसे कम दहेज लाने के लिए ताने मारे जाने लगे। उसके पास तीन बच्चे हैं। जिनमें दो लड़कियां हैं। पति दोनों लड़कियों को भला बुरा कहता था। पति ने जीरकपुर में एक प्लॉट लिया हुआ है। जिसकी रजिस्ट्री कराने के लिए वह उसे 10 लाख रुपये मायके से लाने के लिए कहने लगा। मांग पूरी न होने पर पति और सास ने मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मामले में पुलिस को दी शिकायत में आजाद नगर की स्वीटी ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2019 में पानीपत निवासी जितेंद्र मल्होत्रा से हुई थी। पति कार के लिए मायेक से पांच लाख रुपये लाने की मांग करने लगा। मांग पूरी न होने पर उसकी मारपीट शुरू कर दी। एक दिन ससुराल वालों ने रसोई में गैस लीक करके उसे मारने का भी प्रयास किया। बाद मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने आरोपी पति, सास व ससुर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें