फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हेरोइन आपूर्ति करने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 14 Jan 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हेरोइन तस्करी के नेटवर्क के तार बरेली से जुड़े हैं। सीआईए-1 की टीम ने बेरली के एक सप्लायर को सहारनपुर नगर निगम के पास से गिरफ्तार किया है। वह स्मैक की सप्लाई देने के बाद पैसे लेने के लिए सहारनपुर पहुंचा था। पुलिस ने तस्कर को अपनी बाइक देने वाले आरोपी को भी काबू किया है।
बीते रविवार को सीआईए-1 की टीम ने स्मैक तस्कर यूपी के सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी इंशाद को गिरफ्तार किया था। जिसके कब्जे से पुलिस ने 552 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। पूछताछ में इंशाद ने बताया था कि वह सहारनपुर से हेरोइन की खेप लेकर आया था और यमुनानगर में एक व्यक्ति को सप्लाई करनी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने इंशाद के कब्जे से एक बाइक भी बरामद की थी। इंशाद को पांच दिन की कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में पता चला कि उसे बाइक रसूलपुर के ही इसरार ने दी थी। पुलिस ने इसरार को भी गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि यूपी के बरेली निवासी आमिर बैग ने उसे हेरोइन की सप्लाई दी थी।
पुलिस को पता चला कि आमिर हेरोइन तस्करी के पैसे लेने के लिए सहारनपुर आएगा। इसके बाद टीम ने उसकी घेराबंदी कर दी। सीआईए-1 टीम के प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि आमिर बेग को सहारनपुर नगर निगम के पास से गिरफ्तार किया गया है। टीम ने उससे 30 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। आमिर भी किसी अन्य सप्लायर से हेरोइन लाता था।
विज्ञापन

अब पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। आमिर को अदालत में पेश कर पांच दिन की कस्टडी रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने इंशाद को पांच दिन की रिमांड पर लिया था।, सप्लायर मिलने के बाद सोमवार को इंशाद और इसरार को भी अदालत में पेश किया। अदालत में पेश कर दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें