यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेप्ट सेल की टीम ने चोरी की बाइक के साथ आरोपी धीरज गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेश कर उसे एक दिन के रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान आरोपी ने चार बाइक बरामद कराई। साथ ही उससे चोरी की बाइक खरीदने वाले यूपी के जिला सहारनपुर के गांव लुंडी निवासी सुधांशु को गिरफ्तार किया, जिससे सात बाइक बरामद हुई। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सेल के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों से चोरी की 11 बाइक बरामद की, जो अलग-अलग जगह से चुराई गई थी, जिसकी जांच जारी है। संवाद