फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ई-रिक्शा चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 07 Jan 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। स्पेशल सेल की टीम ने ई-रिक्शा चोरी के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान मनोहर कॉलोनी स्थित वाल्मीकि बस्ती निवासी निखिल उर्फ नवनीत के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मॉडल कॉलोनी निवासी बलदेव शर्मा ने पुलिस में शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपना ई-रिक्शा एक चालक को चलाने के लिए दिय था। एक जनवरी को चालक मटका चौक छोटी लाइन के पास ई-रिक्शा खड़ा कर घर चला गया। लौटने पर वहां से ई-रिक्शा गायब मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें