फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से पर्स झपटने का आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। पुलिस चौकी अर्जुन नगर की टीम ने अग्रसेन चौक पर महिला से पर्स झपटने के आरोपी को काबू किया है। आरोपी की पहचान बिलासपुर निवासी कर्ण के नाम से हुई है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी के दो साथी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज ने बताया कि अग्रसेन चौक निवासी अनवरी निजी अस्पताल में ड्यूटी करती है। पांच अक्तूबर की शाम को वह ड्यूटी के लिए ई रिक्शा से जा रही थी। जब वह डिंपल सिनेमा के पास पहुंची, तो पीछे से बाइक पर तीन युवक आए। एक युवक ने उसका पर्स झपट लिया। जिस पर उसने शोर मचा दिया था। आसपास के राहगीर एकत्र हुए और आरोपी बाइक सवारों को घेर लिया। इस दौरान दो आरोपी भाग निकले, जबकि एक को राहगीरों ने दबोच लिया। उसे पुलिस के हवाले किया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें