फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: महिला से पर्स छीनने का आरोपी काबू

Fri, 23 May 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जगाधरी बाजार में महिला का पर्स छीनने के एक आरोपी को अपराध शाखा-1 की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का एक साथी अभी फरार है। आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इंचार्ज वरिंद्र वालिया ने गुप्त सूचना पर टीम आरोपी को गोशाला कॉलोनी मोड जगाधरी के पास काबू किया। पूछताछ में उसकी पहचान गोशाला कॉलोनी निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ लव के रूप में हुई।आरोपी ने 19 मई को अपने एक साथी के साथ मिलकर एक्टिवा पर सवार होकर जगाधरी बाजार में पैदल जा रही महिला से पर्स छीनने की वारदात को अंजाम देना कबूल किया। आरोपी से छीना गया पर्स बरामद किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें