फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न करने का आरोप

Sat, 02 Aug 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शादी का झांसा देकर युवती को दिल्ली बुलाकर यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। शहर यमुनानगर की महिला थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी युवक के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर केस को दिल्ली पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है।
शिकायत में महिला ने बताया कि उसने शादी डॉट कॉम पर शादी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। फरीदाबाद के सेक्टर-11 निवासी अंकित जयंत ने भी शादी के लिए शादी डॉट कॉम पर आवेदन किया था। इस दौरान उनका आपस में संपर्क हुआ और बाद में दोस्ती हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसे अपना घर दिखाने के लिए बुलाया और वह चली भी गई।
विज्ञापन

आरोपी उसे शादी करने की बात कहकर उसके साथ छेड़खानी करने लगा। इस पर उसने विरोध कर उसे रोक दिया। आरोपी ने फिर से उसे मिलने के लिए दिल्ली बुलाया और उसे अपनी बातों में उलझा कर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

आरोपी ने उसे अलग-अलग होटलों में ले जाकर उसके साथ संबंध बनाए। बाद में आरोपी ने उसे शादी करने से मना कर दिया। परेशान होकर उसने आरोपी के खिलाफ महिला पुलिस थाने में शिकायत दी। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि शिकायत के आधार पर जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। घटना दिल्ली की होने के कारण केस वहां ट्रांसफर किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें