फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शादी का झांसा देकर सात साल तक यौन शोषण का आरोप

Sat, 01 Feb 2025 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। एक महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर सात साल तक शोषण करने के आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि युवक सात साल बाद दूसरी युवती से शादी कर रहा है। दोनों ने उसे बीच से हटने की धमकी दी है। पुलिस ने शिकायत पर धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सात साल पहले उसका विवाह हुआ था। उसका पति शराबी था। उसने उसे शादी के बाद छोड़ दिया था। इस दौरान उनका एक रिश्तेदार बिहार से यमुनानगर आया और फैक्ट्री में काम करने लगा। युवक ने उसे शादी करने का झांसा दिया और उसके साथ रहने लगा। आरोपी उसके साथ सात साल से लगातार संबंध बना रहा है। जब उसने शादी की बात कही तो उसने शादी से इंकार कर दिया। अब वह एक अन्य युवती से शादी कर रहा है। महिला थाना पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें