यमुनानगर। अपराध शाखा -1 की टीम ने अवैध हथियार के सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव ककडौली निवासी हितेश के तौर पर हुई है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि बूड़िया के पास से गांव शहजादवाला निवासी राजन को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी ने पूछताछ में बताया था कि उसने यह अवैध हथियार गांव हितेश से लिया था। इस पर पुलिस टीम आरोपी हितेश के घर पर दबिश देकर उसे काबू किया। संवाद