यमुनानगर। थाना सदर यमुनानगर पुलिस की टीम ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी रायपुर कॉलोनी के खेड़ा मोहल्ला में रह रहे असम के गांव सापाकाटी निवासी संतोष कुमार को गिरफ्तार किया। उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि 11 जुलाई को थाना क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दी थी कि उसकी 15 वर्षीय बेटी घर से बिना किसी को बताए कहीं चली गई। शिकायत पर मामला दर्ज कर लड़की की तलाश की गई। 12 जुलाई को लड़की बरामद हुई। मेडिकल में उससे दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई। मामले की जांच की के दौरान आरोपी को काबू किया गया। संवाद