छछरौली। थाना छछरौली पुलिस ने 16 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी गुरविंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया। थाना प्रभारी रोहताश ने बताया कि थाना क्षेत्र के रहने वाली एक महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि आरोपी गुरविंद्र सिंह उसकी नाबालिग लड़की को स्कूल आते जाते तंग करता था। आरोपी ने 17 नवंबर को उसकी लड़की को कार में ले जाकर गलत काम किया है। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। लड़की ने अपनी आपबीती परिवार को बताई। इसके लड़की की मां ने शिकायत दी थी। संवाद