फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नाबालिग से छेड़खानी का आरोपी भेजा जेल

Tue, 09 Sep 2025 03:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। महिला थाना की पुलिस की टीम ने 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी के मामले में आरोपी कर्मचंद को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। थाना प्रबंधक ने बताया कि थाना क्षेत्र के रहने वाली एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसका करीब पिछले 6-7 महीने से उसके देवर के साथ पारिवारिक झगड़ा चल रहा है। दिनांक 24 अगस्त को उसका देवर घर के अंदर आया और उसकी 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को अकेला देखकर उसको गलत नीयत से पकड़ा। लड़की ने शोर मचाया तो वह बाहर आ गई तो उसके देवर ने उसको ईंट मार दी और लड़की को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें