यमुनानगर। महिला थाना पुलिस ने 14 वर्षीय लड़की से छेड़खानी करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी अजय कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। महिला थाना प्रबंधक शीलावंती ने बताया कि एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी लड़की कोपड़ोस में रहने वाला अजय कुमार पिछले काफी समय से तंग व परेशान कर रहा है और उसकी लड़की को आते जाते रास्ते में रोककर उसके साथ छेड़खानी करता है। संवाद