जगाधरी। सदर जगाधरी थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला ने दुष्कर्म करने का आरोप है लगाया है। आरोप यह भी है कि युवक ने वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी भी दी और करीब एक साल तक गलत काम करता रहा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शिकायत में महिला ने बताया कि जुलाई 2024 में उसकी जान पहचान चंचल कंबोज नामक युवक के साथ हुई। इसके बाद आरोपी उसे फोन पर बात करने लगा। आरोपी ने 14 जुलाई 2024 को आरोपी ने उसे मिलने के लिए बुलाया। आरोपी उसे सुनसान स्थान पर ले गया और उसके साथ गलत काम किया। इस दौरान आरोपी ने वीडियो बना लिया। संवाद