यमुनानगर। थाना छप्पर क्षेत्र में युवक गांव की ही 15 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर अगवा कर ले गया। पुलिस ने मां की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 15 वर्षीय लड़की 29 नवंबर को शाम चार बजे घर से बाहर गई थी। इसके बाद घर नहीं लौटी। तलाश करने के दौरान उन्हें मालूम हुआ कि उसकी लड़की को उनके गांव का ही कुणाल शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया है। इसके बाद उसने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। संवाद