फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नाबालिग को अगवा करने का आरोप

Fri, 16 Jan 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। कस्बा व्यासपुर में शादी का झांसा देकर 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को अगवा करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में में महिला ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी 14 जनवरी को शाम करीब चार बजे घर से बाहर गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। तलाश करने पर उसका कोई सुराग नहीं लगा। आरोप लगाया कि गांव का ही मनप्रीत लड़की को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया है। पुलिस का कहना है कि नाबालिग और आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें