यमुनानगर। लुधियाना निवासी हरप्रीत सिंह पर रादौर क्षेत्र की 25 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर अगवा करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी युवक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी लड़की एक जुलाई को घर से बाहर गई थी। इसके बाद घर नहीं लौटी। तलाश करने के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चला। बात में पता चला कि लुधियाना निवासी हरप्रीत उसकी लड़की को शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया है। संवाद