प्रतापनगर। प्रतापनगर थाना क्षेत्र के एक युवक शादी का झांसा देकर युवती को अगवा करके ले गया है। पुलिस ने युवती की मां की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 मई की रात को वह अपनी लड़की के साथ खाना खाकर सो गई थी। सुबह चार बजे जब वह जागी तो उसे लड़की घर से गायब मिली। तलाश करने के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चला। बाद में पता चला लड़की को गांव का ही शोकिन शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया है। संवाद