व्यासपुर। क्षेत्र के एक गांव से युवक शादी का झांसा देकर युवती को अगवा करके ले गया। व्यासपुर थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 24 वर्षीय लड़की नौ मई को घर से बाहर गई थी। इसके बाद नहीं लौटी। तलाश करने के उन्हें मालूम हुआ कि उसकी लड़की को पिपली वाला गांव निवासी हर्ष शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद