जठलाना की महिला सरपंच के पति के साथ एक ग्रामीण ने रंजिशन जबरन बाइक रुकवाकर अभद्र व्यवहार किया और उसे जान से मारने की धमकी दी। जिस पर पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक व्यक्ति के विरूद्ध मामला दर्ज किया है। गांव जठलाना निवासी बीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी गांव की सरपंच है। 29 मई की रात को लगभग 10 बजे वह अपने घर के पास से बाइक पर सवार होकर अपने खेतों में जा रहा था। उसी समय उसके घर के पास गली में गांव का हरेंद्र सिंह आ गया। जिसने उसे जबरन रूकवाया और उसकी बाइक की चाबी निकाल ली। हरेंद्र ने उसे कहा कि वह उसे सरपंची करवाना सिखाएगा। उसके हाथ में लोहे की रॉड थी। उसके द्वारा शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर इकठ्ठा हो गए। जिसके बाद हरेंद्र मौके से भाग गया। जाते हुए हरेंद्र ने उसे जान से मारने की धमकी दी। जिस पर पुलिस ने बीर सिंह की शिकायत पर हमलावर के विरूद्ध मामला दर्ज किया है।