फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फाइनेंस की कार बेचकर 19 लाख हड़पने का आरोप

Sun, 15 Mar 2026 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। प्रोफेसर कॉलोनी निवासी एक युवक ने पांच लोगों पर पहले से ही फाइनेंस की गई गाड़ियों को बेचने का झांसा देकर उससे करीब 19 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर पांचों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सुमित राणा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2 अप्रैल 2022 से 12 अगस्त 2022 के बीच आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से उसके साथ धोखाधड़ी की। आरोपियों ने साजिश के तहत उसे भरोसे में लिया और फाइनेंस कंपनी से संबंधित वाहन बेचने का प्रस्ताव दिया। बाद में कथित रूप से फाइनेंस कंपनी के साथ मिलकर शिकायतकर्ता को गुमराह किया गया। इसी दौरान थार गाड़ी को भी जबरदस्ती फाइनेंस कंपनी को उठवा देने का आरोप लगाया गया। इस मामले में पुलिस ने गुलफाम कुरैशी, अहसान कुरैशी, महमूद बेगम कुरैशी, फरमान कुरैशी और सलमान कुरैशी के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बादकार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें