फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख रुपये मंथली मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। भाटिया नगर निवासी राजिंद्र ने एक व्यक्ति पर धमकी देकर एक लाख रुपये की मांग करने का आरोप लगाया है। रुपये न देने पर जान से मारने व काम नहीं करने देने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भाटिया नगर निवासी राजिंद्र कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है कि 28 सितंबर को वह खाना खाकर घर के पास सैर कर रहा था। रास्ते में उसे छोटा मॉडल टाउन निवासी राज कुमार मेहता मिला। उसने उसे कहा कि उसने उसे नमस्ते नहीं की। इसी बात को लेकर वह उसके साथ गाली गलोच करने लगा। इसके बाद वह वहां से धमकी देकर चला गया। इसके बाद राजकुमार मेहता ने उसके भाई राजकुमार पर फोन किया और गाली-गलौज की। आरोपी धमकी दे रहा है कि वह उसे एक लाख रुपये प्रति माह देना होगा। पैसे नहीं देता को वह उसे काम नहीं करने देगा। इस शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें