फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पोस्टर लगाकर बदनाम करने का आरोप, दो नामजद

Fri, 16 Feb 2024 04:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। रादौर रोड स्थित दुकानदार अनूप कुमार ने दो लोगों पर शहर में पोस्टर लगाकर बदनाम करने का आरोप लगाया है। अनुप कुमार का कहना है कि उसने आरोपी के भाई से व्यापार के लिए ब्याज पर 20 हजार रुपये लिए थे। जो उसने ब्याज समेत लौटा दिए। फिर भी आरोपी उसे व उसके पिता को बदनाम कर रहा है। पुलिस ने मामले में शम्मी गुप्ता व उसके साथी पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

आजाद नगर की गली नंबर 11 निवासी अनुप कुमार ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी रादौर रोड पर घनश्याम दास डोरी वाले के नाम से धार्मिक वस्त्र बेचने की दुकान है। उनका काफी लोगों से व्यापार के संबंध में लेनदेन होता है। उसने राजा राम गली निवासी मयूर गुप्ता से मार्च 2019 में 20 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे।
इसके बाद नवंबर 2019 को उसने ली गई रकम ब्याज सहित वापस कर दी थी। इस एवज में उसने जो चेक व दस्तावेज उसे दिए थे, वह भी उसने वापस कर दिए थे। फिर भी मयूर गुप्ता का भाई शम्मी गुप्ता उसे धमकाने लगा कि दिए गए रुपयों का ब्याज बकाया है। इस संबंध में उसने अदालत में केस दायर किया था। जो अदालत में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें