यमुनानगर। युवती का अश्लील वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने, ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ के आरोप में महिला पुलिस थाना ने दो सगे भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जगाधरी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय युवती ने शिकायत में बताया कि अनिल और उसके भाई सुनील ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगे। विरोध किया तो दोनों ने उसके साथ छेड़खानी की। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। संवाद