यमुनानगर। बूड़िया गेट चौकी पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया। उससे चोरी की बाइक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान विजय कॉलोनी जगाधरी निवासी आबिद के रूप में बताई।आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। चौकी इंचार्ज गुरदयाल सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी एक युवक चोरी की बाइक के साथ त्रिवेणी चौक जगाधरी के पास घूम रहा है। टीम ने युवक को बाइक सहित पकड़ लिया। जांच में बाइक चोरी की मिली। यह बाइक नौ जुलाई 2025 को चुना भट्ठी जगाधरी से चोरी की गई थी। संवाद