यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने वाहन चोरी के आरोप में एक युवक को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की चार बाइक भी बरामद की हैं। टीम इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि सूचना पर टीम पर बूड़िया क्षेत्र से संदिग्ध युवक को काबू किया। जिसकी पहचान रामनगर कॉलोनी निवासी इमरान के रूप में हुई। पूछताछ करने पर आरोपी ने बाइक चोरी की चार वारदातों को कबूल किया। आरोपी से चोरी की चार बाइकें बरामद की गई। संवाद