यमुनानगर। खारवन रोड स्थित प्लाईवुड फैक्टरी के संचालकों पर सेल्समैन ने बंधक बनाकर पीटने का का आरोप लगाया है। सेल्समैन शिकायत लेकर एसपी के पास पहुंचा। सेल्समैन अखिलेश कुमार शुक्ला ने बताया कि वह अप्रैल से फैक्टरी में सेल्समैन का कार्य कर रहा था। एक पार्टी ने निम्न स्तर का माल होने के कारण भुगतान रोक लिया और माल वापस लेने के लिए कहा। इसकी जानकारी फैक्टरी संचालकों को भी है। अखिलेश का आरोप है सोमवार को संचालकों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उसे फैक्टरी में बंद कर उसकी पिटाई की। वह इसकी शिकायत जिला प्लाईवुड एसोसिएशन में भी करेगा। संवाद