फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फसल को नुकसान पहुंचाने पर पिटाई करने का आरोप

Wed, 24 Dec 2025 03:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
छछरौली। गांव दसौरा में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचाने और किसान को पीटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जांच के बाद आठ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़ित का आरोप है कि जमीन पर कब्जा करने की नीयत से उसके साथ यह वारदात की गई।
विज्ञापन

छछरौली थाना पुलिस को दी शिकायत में विश्वास कुमार ने बताया कि उसके खेतों में फसल खड़ी थी। गांव के ही अंकित, अनिल, प्रिंस, लक्की, शिवानी, सलेलता, कर्णपाल और विशाल उसकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। इसी रंजिश के चलते आरोपी उससे लगातार विवाद कर रहे थे। विश्वास कुमार के अनुसार आरोपियों ने दो दिसंबर से 13 दिसंबर के बीच उसके खेतों में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचाया।
जब वह खेतों में पहुंचा तो फसल बर्बाद मिली। पीड़ित ने बताया कि जब उसने इस नुकसान का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौच की और मारपीट की। घटना के बाद उसने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले की जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें