फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दहेज न मिलने पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। शहर की एक महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकाल देने के आरोप लगाए। इस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। शहर की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 नवंबर 2015 को उसकी शादी पानीपत के रसलापुर गांव निवासी हरीश से हुई थी। शादी के बाद उसकी चार बेटियां है। महिला ने आरोप लगाया कि दो बेटियां होने के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों का रवैया बदलने लगा। आरोप है सास सूरजमुखी ने उस पर जेठ से अवैध संबंध बनाने के लिए दबाव बनाए। उसने मना किया तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उससे मारपीट की। आरोप है कि पति हरीश व ससुर ने भी सास का साथ दिया। ससुराल पक्ष के लोगों की मांग पर मायके से कई बार पैसे लेकर दिए। इसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर बच्चों सहित उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें