साढौरा। पुलिस ने छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
साढौरा थाना प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करती है। उसकी नौ साल की बेटी एक स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ती है। शनिवार को वह रोज की तरह अपने काम पर गई हुई थी। दोपहर बाद जब वह घर पहुंची तो उसकी नौ साल की बेटी घर पर बैठकर रो रही थी। जब उसने उसे रोने का कारण पूछा तो उसने बताया कि गांव के ही अनिल नाम के युवक पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया था। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अनिल के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। संवाद