फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी गगन को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जांच अधिकारी सुषमा ने बताया कि 10 अगस्त को शहर पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी गगन के खिलाफ केस दर्ज किया था। महिला ने बताया था कि आठ अगस्त की शाम वह घर पर अकेली थी। तभी कॉलोनी के गगन ने घर में घुस कर उससे गलत काम करने का प्रयास किया। विरोध करने पर सिर दीवार में मारा, गले से सोने की चेन खींच ली। घर में रखा आइपेड भी तोड़ दिया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर गगन के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें