फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कार के शीशे तोड़कर मारपीट करने आरोप, चार नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव ढलौर निवासी गुरदेव सिंह ने गांव के चार लोगों पर उसकी कार के शीशे तोड़कर मारपीट करने आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


गांव ढलौर निवासी गुरदेव सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने 22 अगस्त को काम से लौटने के बाद उसने अपनी कार घर के बाहर खड़ी की थी। इस दौरान उसकी गांव के हरिराम व उसके लड़के लक्की के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि कहासुनी के बाद दोनों आरोपियों ने सुशील व शकुंतला के साथ उस पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने उसकी कार के शीशे भी तोड़ दिए। शोर सुनकर जब उसके परिवार के सदस्य वहां पहुंचे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। परिवार के सदस्यों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें