फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मारपीट का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 20 Jul 2024 06:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। विशेष सेल की टीम ने मारपीट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

इंचार्ज राजेश राणा ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि मारपीट करने का आरोपी अनाज मंडी के पास घूम रहा है। इस सूचना पर उनकी टीम ने मौके पर जाकर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान तीर्थ नगर निवासी सुमित के नाम से हुई। आरोपी पर पहले भी आठ मामले दर्ज हैं जो अदालत में विचाराधीन है। राजेश ने बताया कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर 26 जून को दशमेश कॉलोनी मोड पर रात के समय पुरानी रंजिश के चलते न्यू हमीदा निवासी हितेश के साथ मारपीट की थी और उसे घायल कर दिया था। तब आरोपी पर केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें