यमुनानगर। गेरा विजन शोरूम में घुसकर तीन युवकों ने नौकर के साथ मारपीट की। शोरूम संचालक जोगराज गेरा की शिकायत पर फर्कपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। शिकायत में जोगराज गेरा ने बताया कि उनकी विष्णुनगर में गेरा विजन के नाम से इलेक्ट्रॉनिक शोरूम है। शोरूम पर पृथ्वीनगर निवासी नवीन कुमार काम करता है। शोरूम पर पहले हर्ष नाम का लड़का भी कार्य करता था। वह दुकान से गैरहाजिर रहता था। इस पर उसे काम से हटा दिया था। हर्ष 29 सितंबर की शाम दो साथियों गुरजंट व बिन्नी के साथ शोरूम पर आया और नवीन कुमार की पिटाई कर भाग गए। संवाद