फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शादी का झांसा देकर युवती को अगवा करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर जगाधरी थाना क्षेत्र के एक गांव से युवक शादी का झांसा देकर युवती को अगवा करके ले गया। पुलिस ने युवती के परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


सदर जगाधरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी लड़की रविवार को दोपहर एक बजे किसी काम से घर से बाहर गई थी। मगर उसके बाद वापस नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चला। जांच के दौरान उन्हें मालूम हुआ कि उसकी लड़की को गांव का ही युवक मांगेश शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया है। उसने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें