यमुनानगर। किशोरी से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में महिला थाने में केस दर्ज किया गया है।
मामले में किशोरी पक्ष के खिलाफ भी जठलाना थाना में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। बीती 23 जनवरी को जठलाना थाने में दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इसमें एक महिला की मौत हो गई थी।इसका केस जठलाना थाने में दर्ज किया गया था। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि दूसरे पक्ष का साहिल उसकी बेटी को चार माह से परेशान कर रहा था। उनकी बेटी 23 जनवरी को अपने ताऊ के साथ गई तो आरोपी ने छेड़खानी और मारपीट की। महिला थाना प्रभारी बलजीत कौर ने किशोरी के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद