यमुनानगर। दो युवकों ने नाबालिग लड़कियों को शादी का झांसा देकर अगवा कर लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
बिलासपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 17 वर्षीय लड़की छह अप्रैल को किसी काम से घर से बाहर गई थी। मगर उसके बाद नहीं लौटी। बाद में पता चला कि उसकी लड़की को गांव का ही प्रिंस शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया है। उधर, रादौर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि घर पर उसकी 17 वर्षीय बेटी अकेली थी। घर लौटे तो उन्हें घर से बेटी गायब मिली। बांद में उसकी लड़की को चिराग नामक युवक शादी की नियत से अगवा करके ले गया है। संवाद