यमुनानगर। अपराध शाखा-2 ने अवैध पिस्तौल व दो कारतूस सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी पर केस दर्ज कर लिया गया। आरोपी की पहचान गांव मंधार निवासी रशपाल सिंह उर्फ मांगा के तौर पर हुई है। इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि आरोपी को खाना-पीना ढाबा भम्भौली के पास से दबोचा है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद