फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: होमगार्ड को धक्का देकर पुलिस चौकी से आरोपी फरार

Wed, 15 May 2024 05:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। बूड़िया पुलिस चौकी की हवालात में बंद मोबाइल चोरी का आरोपी फिल्मी अंदाज में फरार हो गया। आरोपी ने पेट दर्द का बहाना कर हवालात का ताला खुलवाया। इसके बाद होमगार्ड को धक्का देकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शहर जगाधरी थाना के अंतर्गत बूड़िया गेट पुलिस चौकी में तैनात मुख्य सिपाही किरण चंद ने बताया कि उन्होंने मोबाइल चोरी के आरोप में विजय नगर काॅलोनी निवासी अनिल कुमार को गिरफ्तार किया गया था। उसे चौकी की हवालात में बंद कराया गया था। जिसकी निगरानी के लिए होमगार्ड मनोज कुमार को नियुक्त किया था। इसी दौरान आरोपी ने पेट में दर्द होने की बात कहकर जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

होमगार्ड मनोज कुमार हवालात का ताला खोलकर उसे उठाने लगा तो उसने एकदम से उसे धक्का दे दिया। जिससे होमगार्ड नीचे गिर पड़ा। इतने में आरोपी अनिल कुमार वहां से भाग निकला। होमगार्ड मनोज व अन्य कर्मी उसके पीछे भागे, लेकिन तब तक आरोपी उन्हें चकमा देकर फरार हो चुका था। पुलिस टीमों ने उसकी आसपास के इलाका में तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। पुलिस ने मामले में आरोपी अनिल कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें