यमुनानगर। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने युवक को 10 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर अदालत में पेश किया। वहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है। सेल इंचार्ज अरुण कुमार ने बताया कि टीम ने गुप्त सूचना पर गंगानगर कॉलोनी से आरोपी को युवक को काबू किया। तलाशी मेंउसमें से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान हनुमान गेट गंगानगर कॉलोनी निवासी साहिल के नाम से हुई। आरोपी पर पहले भी छह मामले दर्ज हैं। संवाद
18 ग्राम हेरोइन समेत युवक काबू
साढ़ौरा। पुलिस ने एक युवक को 18 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। थाना प्रबंधक रोहताश सिंह ने बताया कि उनकी टीमने गुप्त सूचना पर पहाड़ीपुर के पास दबिश देकर आरोपी को काबू किया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट डीएसपी बिलासपुर हरविंदर सिंह के सामने पकड़े गए युवक की तलाशी लेने पर उससे 18 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान गांव सादिकपुर निवासी वीर सिंह के नाम से हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। संवाद